राजधानी देहरादून में सीईओ ऑफिस ने बुधवार को मतगणना की तैयारियों का रिव्यू किया।
एहतियात बरतने के निर्देश
पांच लोकसभा सीटों के लिए तेरह जिलों में 14 स्थानों पर मतगणना का काम सम्पन्न होगा। सभी जिलाधिकारियों से वार्ता के दौरान तमाम एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि पांचों लोकसभा सीटों के रिटर्निंग ऑफिसर है।
नैनीताल सीट के आरओ यूएसनगर के डीएम, अल्मोड़ा के अल्मोड़ा डीएम, टिहरी के देहरादून डीएम, हरिद्वार के हरिद्वार डीएम व पौड़ी के पौड़ी डीएम रिटर्निंग अफसर हैं।
सीधे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजेंगे रिपोर्ट
आरओ वाले जनपदों के अलावा अन्य जनपद मुख्यालयों पर होने वाली मतगणना की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी व वहां पर तैनात चुनाव प्रेक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से एक रिपोर्ट सीईओ को भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी अपने संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर को भेजेगा। इसके बाद रिटर्निंग अफसर व चुनाव प्रेक्षक अपनी संयुक्त रिपोर्ट सीईओ कार्यालय को भेजेंगे।
मतगणना स्थल पर तैनात चुनाव प्रेक्षक अपनी एक रिपोर्ट सीधे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजेंगे।