फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटर

Sun, 31 Mar 2024 12:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मतदाता वाली सीट टिहरी और अल्मोड़ा है, जिसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट पर हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के 55 में से छह प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास, केवल एक सीट बेदाग

चौथे स्थान पर गढ़वाल लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष व 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

विज्ञापन

किस लोकसभा में कितने सर्विस, 85 प्लस व दिव्यांग मतदाता

लोकसभा सर्विस मतदाता 85 प्लस मतदाता दिव्यांग मतदाता
टिहरी 12862 13001 16414
गढ़वाल 16724 13346 16074
अल्मोड़ा 29105 12797 14076
नैनीताल 10629 12438 18406
हरिद्वार 5746 13578 15365
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें