मायावती ने कहा कि जनता को मुफ्त में राशन देने से देश का भला नहीं होगा। देश का भला करना है तो बसपा की सरकार चुननी होगी। बसपा गरीबों, बेरोजगारों व छोटे किसानों का विशेष ध्यान रखेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, जिला अध्यक्ष चौधरी अनिल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, मोंटी, देवराज राणा, राजेंद्र शर्मा, अनवर, फारुख, जिला पंचायत सदस्य आजाद वीर आदि मौजूद रहे।
लोगों को राशन नहीं रोजगार चाहिए
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राशन देकर ही खुश करना चाहती है लेकिन जनता और युवाओं को रोजगार देना चाहिए। युवाओं को बसपा ही रोजगार दिला सकती है। कांग्रेस और भाजपा ने केवल युवाओं से उनका हक छीनने का काम किया है। ऐसे में अब अगर बसपा की सरकार बनती है तो युवाओं समेत, किसानों और गरीब वर्ग के लिए बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।