फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: हरिद्वार में नड्डा का रोड शो, संतों का लिया आशीर्वाद, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

Fri, 05 Apr 2024 01:17 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभा के बाद आज वह हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। यहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।

विज्ञापन




कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचें। जहां से रोड शो शुरू हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें