बताया जा रहा कि पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन गई है। संभावना जताई जा रही कि तीनों सीटों पर पार्टी मौजूदा सांसदों पर भी दांव लगाएगी, लेकिन दो सीटों अभी पेच फंसा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से इन दोनों सीटों पर कुछ और सूचनाएं मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दो अन्य सीटों पर भी जल्द निर्णय होने की संभावना है।
केंद्रीय नेतृत्व के पास एक-एक सीट की कुंडली
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान उत्तराखंड की एक-एक सीट राजनीतिक समीकरण, विपक्षी दलों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी दलों की कुंडली तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान इसका प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।