फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024: शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में आए थे उत्तराखंड

Tue, 16 Apr 2024 08:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में आए यूपी के शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस सुरक्षा में उनके पैतृक गांव भेज दिया।

विज्ञापन


पौड़ी कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया, मंगलवार सुबह प्लाटून कमांडर होमगार्ड राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि होमगार्ड ओमकार (59) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम पहाड़ी भोपत उर्फ बड़ी हरदेनी, थाना खुदागंज, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Lok Sabha Election 2024:  कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी समर्थन में की वोट की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया, होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे। डॉक्टरों के अनुसार, होमगार्ड जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें