कार्यकर्ताओं से हरीश रावत की अपील....
हरीश भी सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से मान रखने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए लिखा है कि अपने आपको हरीश रावत समझकर कांग्रेस की जीत के लिए काम करें। उन्होंने किसी भी पद पर रहते हुए कार्यकर्ताओं के लिए भी दरवाजे बंद नहीं किए और न ही निराश किया। कार्यकर्ताओं के लिए अपने प्रतिष्ठा को दांव पर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उनके राजनीतिक विवेक और समझ का इम्तिहान है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand: लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूतियां बढ़ें तो मंगल होए...मतदान से कन्नी काट लेते हैं 28 लाख मतदाता
चुनावी मैदान में कोच की भूमिका
हर बार चुनावी पिच में उतरने वाले हरीश रावत इस बार लोकसभा चुनाव मैदान से बाहर हैं। वे एक कोच की तरह भूमिका निभा रहे हैं। इस बार चुनावी पिच पर बेटे वीरेंद्र को उतारा है। राजनीति के अनुभवी हरीश रावत बेटे को चुनावी पिच पर सियासी बल्लेबाजी के टिप्स दे रहे हैं। यही वजह है कि वे हरिद्वार सीट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।