फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, कहा-देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होंगे

Tue, 16 Apr 2024 03:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला जारी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोटद्वार में जनसभा कर गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होंगे। देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है और अब प्रधानमंत्री ने यूसीसी को पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। शाह मंगलवार को गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कोटद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने बलूनी के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बलूनी को जिताओ, गढ़वाल की चिंता हम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सैनिकों के मसले पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने सैनिकों से वन रैंक, वन पेंशन का वादा किया था। लेकिन 40 साल तक कांग्रेस पार्टी ने इस वादे को पूरा नहीं किया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही तो वह हिसाब नहीं देती है, लेकिन वह अपना और उनका दोनों का हिसाब लेकर आए हैं। 10 सालों तक कांग्रेस में सोनिया और मनमोहन की सरकार रही, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड को कुछ नहीं दिया। शाह ने बीते दस साल में मोदी सरकार के उत्तराखंड में किए गए कार्यों को गिनवाया।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election:  टिहरी सीट पर मैदान तय करेगा पहाड़ का भविष्य, यहां के मतदाताओं की भूमिका रहेगी सबसे अहम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से यदि पलायन रोकना है तो यहां पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। पीएम मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर 900 किमी लंबा चारधाम महामार्ग बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया। उत्तराखंड में सबसे बड़ी रेल टनल बनाई। फ्लाईओवर और रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण हो रहा है। हेली सेवाओं का विकास भी नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं। जो हमारे पहाड़ से पलायन को रोकने का काम करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश को बहुत अच्छा मुख्यमंत्री मिला
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बहुत अच्छा मुख्यमंत्री मिला है। जब भी वह दिल्ली मिलने आते हैं, तो उत्तराखंड के विकास कार्यों की लंबी लिस्ट लेकर आते हैं। उन्होंने देश में सबसे पहले उत्तराखंड में यूसीसी कानून बनाने पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई। कहा कि मोदी के नेतृत्व सीएम धामी उत्तराखंड के मिलेट्स को पूरी दुनिया में भेजने का बेहतरीन काम कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें