फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला को भेजे अपनी मुन्नी या मुन्ने की तस्वीर और लाड़ से मनाएं लाडलों की पहली लोहड़ी

Sat, 11 Jan 2020 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोहड़ी में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई इस त्योहार को यादगार बनाने की जुगत में जुटा है। खासकर वे परिवार जिनके घरों में नन्हें मुन्ने मेहमान आए हैं। इन परिवारों में बच्चों की पहली लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह है। आपके लाडले या लाडली की भी पहली लोहड़ी है तो आप इस मौके को अमर उजाला के साथ यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बस उनकी एक प्यारी सी तस्वीर हमें भेजनी है। साथ में नाम, पता और जन्म की तारीख लिखना न भूलें। बस यह ध्यान रखें कि बच्चे की उम्र 13 जनवरी को एक साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अमर उजाला में यह तस्वीरें लोहड़ी के मौके पर प्रकाशित की जाएंगी।

इस कामना के साथ कि ये बच्चे आपके सपनों को साकार करने में कामयाब रहें। कि ये बच्चे आपका, उत्तराखंड और इस देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।

विज्ञापन

ऐसे भेजें तस्वीर

अखबार में उनकी यह पहली तस्वीर एक दस्तावेज के रूप में आपके लिए हमेशा यादगार रहेगी।

आप अपने बच्चों की तस्वीर 12 जनवरी की शाम पांच बजे तक हमें भेज सकते हैं। तस्वीर वाट्सएप या ईमेल के जरिये हमें भेजी जा सकती है। तस्वीर के साथ बच्चे का नाम, पिता या मां का नाम, पता और जन्म की तारीख जरूरी लिख दें। 

वाट्सएप नंबर : 8392922180
ईमेल : ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें