लोगों ने पहले तो खुद ही गाय को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसी बीच किसी जागरूक ने घटना की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक जयराज को दी प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर विभागीय रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आखिरकार दो घंटे की जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू टीम ने गाय को जैसे तैसे सुरक्षित नीचे उतारा।
गाय को सुरक्षित उतारने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। बता दे कि एक सप्ताह पूर्व वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रिस्पना नदी में उतर गई छह गायों व बच्चों को बड़ी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी, जितेेंद्र बिष्ट, प्रवेश कुमार व सुदर्शन पंवार शामिल थे।