दो दिन पहले ढाका से पवन के छोटे भाई केदार सिंह के फोन पर सूचना मिली कि पवन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार को घटना की जानकारी देते हुए शव को घर वापस लाने की गुहार लगाई।
विधायक पंवार ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत ने इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर जल्द शव घर पहुंचाने का आग्रह किया है। वहीं मृतक के परिजन उसकी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए रविवार को दिल्ली जाएंगे।