फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown In Uttarakhand : देहरादून में बनाए सात क्वारंटीन सेंटर, खाद्य सामग्री की थोक और फुटकर दरें तय

Sun, 29 Mar 2020 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को मात देने के लिए देहरादून में सात क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें बाहर से आए लोगों और कोरोना के संदिग्धों को क्वारंटीन करने के लिए 638 बेड लगाए गए हैं। ये सेंटर जिले के टूरिस्ट रेस्टहाउस, होटलों और महिला हॉस्टल को अधिग्रहित कर बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए कोटला संतोर स्थित एक होटल को पहले ही अधिग्रहीत कर लिया गया था।

विज्ञापन


जबकि, वन स्टॉप सेंटर के पास बनाए गए वुमेन हॉस्टल को भी अब इसी के लिए आरक्षित कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में प्रदेश सरकार फैसला लेगी। इस
वक्त जितने लोगों को प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया है उनकी व्यवस्था संबंधित अस्पतालों में की है। जबकि, अन्य लोगों को सेंटरों में भेजने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि निर्धन लोगों और बेघरों के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाएं कर रहा है। कुछ को भोजन और जिनके पास खाना बनाने की व्यवस्था है उन्हें राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई व्यवस्था
सेंटर        -                   कमरे- बेड
टीआरएच डाकपत्थर             16   32
टीआरएच मसूरी                 28   62
टीआरएच भारत भूमि ऋषिकेश   60-160
स्पॉट ऑन होटल कोटला संतोर  36-36
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी    60-120
फाइनेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सुद्धोवाला-34-68
वुमेन हॉस्टल ईसी रोड-80-160

जिलाधिकारी के आदेशों पर हुआ निर्धारण, अधिक पर बेचा तो होगी कार्रवाई

 
मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने अब खाद्य सामग्री की थोक व फुटकर की अधिकतम दरों को निर्धारित कर दिया है। जिलाधिकारी के अनुसार यदि किसी भी व्यापारी ने इन दरों से अधिक पर राशन या खाद्य सामग्री की बिक्री की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को शहर में कुल ऐसे छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लगातार, इस संबंध में शिकायतें मिल रही हैं कि व्यापारी लोगों से अधिक दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में अब खाद्य सामग्री की दरों को निर्धारित कर दिया गया है। फिर चाहे वह थोक में हो या फिर फुटकर में। इससे अधिक पर बेचने में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं अधिकतम दरें रुपये प्रति किलोग्राम में
वस्तु - थोक के दाम -- फुटकर के दाम
चावल साधारण- 28 से 32-- 30 से 38
मसूर दाल- 70 से 75-- 80
अरहर दाल- 90 से 95-- 100से 105
चना दाल- 65 से 70-- 75 से 80
आटा  मिल  वाला- 26--30
आटा चक्की वाला- 29-- 34
चीनी- 36 से 39--40
सरसों तेल -87से 100--100 से 105
मल्का दाल - 74-- 80 से 85

नोट::रिफाइंड के दाम फुटकर में 100 रुपये से 105 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किए गए हैं।

पढ़ें दिनभर के बडे अपडेट

-केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब उत्तराखंड में भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च को सुबह सात से रात आठ बजे तक दूसरे जिलों में जाने की छूट का आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने शनिवार को ही आदेश जारी कर इस दौरान रोडवेज की बसों के अलावा अन्य निजी दुपहिया और चौपहिया वाहनों के चलाने का आदेश जारी किया था। 

-देहरादून में सातवें मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने मरीज में कोरोना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मरीज सैन्य अस्पताल में भर्ती है। 

-लॉकडाउन के दौरान रुद्रपुर में एंबुलेंस में स्मैक की तस्करी का मामला सामने आया है। रुद्रपुर में युवक एंबुलेंस में स्मैक रखकर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

-क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीसीसीआई उपाध्यक्ष एवं सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने यह जानकारी दी।

- हरिद्वार में हर की पैड़ी क्षेत्र के अंतर्गत करीब 300 निस्सहाय भूखे लोगों को श्री गंगा सभा के सहयोग से सोशल डिस्टेंस एवं स्वयं की भी संक्रमण से सुरक्षा उपाय करते हुए भोजन वितरित किया गया। वहीं،  पुलिस ने होटल मानसरोवर में दुकान खोलने पर एक नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

-अल्मोड़ा में लॉकडाउन की ढील के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने युवकों का चालान काटा। वहीं, लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड हृदय रोग केंद्र के द्वारा पुलिसकर्मियों को चाय,बिस्कुट और फल दिए गए।

-रुद्रपुर रोडवेज डिपो की सात बसों से लालकुआं में फंसे गौला श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। साथ ही पुलभट्टा और सितारगंज में फसें लोगों को भी रोडवेज बसें यहां लेकर आई। 


- हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट के सामने भूखे-प्यासे भटक रहे फरुखाबाद के मजदूरों को पुलिस ने भोजन उपलब्ध कराया। वहीं, टीआई महेश चंद्र ने मजदूरों को राशन भी उपलब्ध कराया। 

-लॉकडाउन के दौरान अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमिकों की भीड़ लग गई। इन सभी का डाटा बेस लिया जा रहा है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अन्य राज्य सरकार द्वारा बात की जा रही है और इन सभी को भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा रहा दिनभर का हाल

- हरिद्वार के ज्वालापुर में सुबह सात बजे से ही राशन की दुकानों पर भीड़ लगी है। सुबह लोगों की लाइन लगवाकर पुलिस वहां से चली गई। लेकिन लोगों ने फिर से वहां भीड़ लगा दी।

-बाजपुर में आज सुबह सब्जी मंडी बाजार को हटाकर बेरिया रोड एसडीएम कोर्ट के सामने अलग-अलग दूरी पर सब्जी की फड़ लगाई गई हैं। लोग सुबह से ही सामान खरीदने निकल पड़े हैं। 

-देहरादून में सुबह लोग रिस्पना पुल की तरफ वाहनों से निकले तो उनहें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। हालांकि अभी बाजार में भीड़ कम लगी है। 

- रूद्रपुर में लॉक डाउन के दौरान नैनीताल हाईवे से सटी खालसा मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन वे दुकान में घुस नहीं सके। बता दें कि इस दुकान में तीसरी बार चोरी को कोशिश हुई है، जबकि दो बार दुकान में चोरी हो चुकी है।

-रुद्रपुर में लॉकडाउन में निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे ही राशन, दवा और दूध की दुकान खुल गईं। लेकिन पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि दुकानों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। ठेलियों से फल ओर सब्जी बेची जा रही हैं, साथ ही राशन के लिए होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है।

- पिथौरागढ़ में सब्जी और परचून की दुकानें सुबह सात बजे से ही खुल गई हैं। लेकिन अभी गिने चुने लोग ही खरीददारी के लिए बाजार पहुंचे हैं। मोहल्लों कीदुकानों में भी भीड़भाड़ नजर नहीं आई। सुबह कुछ हेयर कटिंग सैलून खुले, लेकिन आदेशों में संशोधन के चलते बंद कर दिए गए।

-हरिद्वार में सुबह से ही लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि कई जगह आटा और चावल कम होने की समस्या आ रही है। 

-रामनगर में भी जरूरी समानों की दुकानें खुली है, अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही काफी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें