संगीता कन्नौजिया, एसडीएम:
एसडीएम संगीता कन्नौजिया को भी लॉकडाउन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। पहले पास आदि बनाने का जिम्मा एसडीएम कन्नौजिया का ही था। लेकिन, ऑफलाइन पास व्यवस्था समाप्त होने के बाद उन्हें कंट्रोल रूम का नोडल अफसर बनाया गया। लॉकडाउन के बाद से ही उन्होंने पूरी लगन के साथ-साथ इस जिम्मेदारी को निभाना शुरू किया। सभी तरह की कॉल की निगरानी कर तमाम विभागों से सामंजस्य बैठाना इन्हीं का काम है।
मीनाक्षी जोशी, जिला उद्यान अधिकारी
जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी का वर्तमान में काम अचानक बढ़ गया है। चूंकि, वर्तमान में में कृषि गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं तो उनका मूल दफ्तर भी खुला है। इसके साथ ही कोरोना फाइट में भी उन्हें कई तरह की जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन सभी जिम्मेदारियों के साथ ही वे परिवार के लिए भी टाइम निकालती हैं। मीनाक्षी जोशी इन दिनों किसानों को भी उद्यानिकी के लिए तमाम सलाह मशविरा दे रही हैं।
दीपशिखा रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
दीपशिखा रावत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हैं। मूल काम के साथ साथ फिलहाल कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी भी दीपशिखा रावत के पास ही है। वेयर हाउस की निगरानी भी दीपशिखा रावत ही करती हैं। कंट्रोल रूम से जिन कॉल के आधार पर राशन वितरण होना है, वे सब जिला आपदा कंट्रोल अधिकारी ही सुनिश्चित करती हैं। इसके बाद तमाम निरीक्षण आदि के समय भी इन्हीं को दफ्तर में तैनात रहना पड़ता है।