उत्तराखंड में मंगलवार को पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।
अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील कर दिया है। हरिद्वार को अतिसंवेदनशील जिला मानते हुए यहां प्रशासन ने आईटीबीपी की तैनाती कर दी है।