फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: हरिद्वार में मंगलवार से शाम चार बजे तक खुलेंगी हार्डवेयर की सभी दुकानें, पाबंद क्षेत्र में छूट नहीं

Mon, 11 May 2020 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में मंगलवार से हार्डवेयर की सभी दुकानें खुलेंगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सोमवार की देर शाम आदेश जारी कर दिए हैं। सभी दुकानें सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खोली जाएंगी। डीएम ने कहा कि जिले में कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


लेकिन यह दुकानें कंटेनमेंट जोन में नहीं खुलेंगी। साथ ही दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाने समेत कोरोना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन का विधिवत पालन करना होगा। बता दें कि व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दुकानें खोलने की अपील की थी। जिसके बाद आज ये फैसला लिया गया।

विज्ञापन

डंडे फटकार लोगों को घर के अंदर कराया

झबरेड़ा के खाताखेड़ी गांव में शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर सीएमओ के नाराजगी जताने के बाद सोमवार को पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को डंडे से फटकारकर घरों में घुसाया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने गांव में टेंपो से फल और सब्जी उपलब्ध करवाई।

चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने पर खाताखेड़ी गांव को पाबंद कर दिया था। लोगों के बाहर जाने और आने पर रोक लगा दी गई थी। लिहाजा ग्रामीणों को फल और सब्जी की दिक्कत होने लगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सोमवार को टेंपो से फल और सब्जी लोगों के घरों के सामने पहुंचाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। वहीं, रविवार को गांव के दौरे पर आईं सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर नाराजगी जताई थी।

लिहाजा सोमवार को पुलिस ने बाहर घूमने वालों पर सख्ती बरती। कच्चे रास्तों से इकबालपुर और इधर-उधर जा रहे लोगों को पुलिस ने सख्ती से रोका और कुछ को डंडे मारकर लौटाया। कुछ ग्रामीण कच्चे रास्ते से होकर धर्म कांटे के पास से इकबालपुर जा रहे थे। लिहाजा पुलिस ने इसे भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इकबालपुर से खाताखेड़ी गांव में जाने वाले रास्ते पर सोमवार सुबह से मुस्तैदी और बढ़ा दी गई है। किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें