फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: मसूरी रिजॉर्ट में काम करने वाली युवती में मिले कोरोना के लक्षण, दून अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Mar 2020 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

मसूरी के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली एक युवती की गुरुवार देर रात को तबीयत खराब होने पर लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने युवती में कोरोना के लक्षण होने की बात कहकर उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता मूल रूप से नागालैंड की रहने वाली है। यहां पीड़िता के साथ एक युवती और रहती है। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में दो छात्रों और एक बुजुर्ग महिला को भी कोरोना के लक्षणों के चलते दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीनों ही रिपोर्ट नेगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

मसूरी नगर पालिका सभासद जसवीर कौर ने बताया कि पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया तो एंबुलेंस के चकराता जाने की बात कही गई। इसके बाद शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की एंबुलेंस उपलब्ध हुई, जिसके बाद युवती को दून अस्पताल भेजा गया। हालांकि अभी युवती को आईसोलेशन वार्ड में नहीं रखा गया है। लेकिन उसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

रुड़की में बाहर से आए तीन लोगों के सैंपल लिए

रुड़की और खानपुर में बाहरी प्रदेशों से घर लौटने के बाद खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तीन लोगों को डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। साथ ही जांच के बाद उनका ब्लड सैंपल लेकर दिल्ली लैब भेज दिया।

सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि तीनों मरीज शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल आए थे। सभी को खांसी और जुकाम की शिकायत है। इनमें एक दिल्ली, दूसरा बिहार और तीसरा राजस्थान के भिवाड़ी से लौटा है। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इस समय सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 12 लोग भर्ती हैं।

सभी का उपचार चल रहा है। अभी कुछ लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, खानपुर क्षेत्र के दो गांवों में पंजाब और कोटद्वार से लौटे करीब दो दर्जन लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंच स्क्रीनिंग की। किसी भी ग्रामीण में फिलहाल कोरोना जैसी महामारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

खानपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दल्लावाला गांव पहुंचकर कोटद्वार से लौटे आठ लोगों की स्वास्थ्य जांच की। वहीं, शुक्रवार को जोग्गावाला गांव में पंजाब से लौटे 16 लोगों की स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया कि किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण दिखाई नहीं दिए। फिर भी सभी को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में खांसी, जुकाम से पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर में ब्लाक कीर्तिनगर की एक 65 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण उपचार केंद्र (राजकीय मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया है। महिला तीन दिनों से खांसी, जुखाम, बुखार व बदन दर्द से पीड़ित है। महिला गांव में ही रहती है। शुक्रवार को उसकी हालात ज्यादा खराब हो गई। लॉकडाउन की वजह से वाहन न चलने पर परिजनों ने विधायक विनोद कंडारी से मदद की गुहार लगाई। विधायक ने प्रशासन को तत्काल महिला के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी कीर्तिनगर से एंबुलेंस समेत टीम गांव में भेजी गई। मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं देवाल में बाहर से आने वाले 65 लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।

युवती की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवती की कोराना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट में युवती को कोरोना संक्रमण न पाए जाने पर प्रशासन, मेडिकल कर्मियों सहित सभी ने राहत की सांस ली। लगभग 10 दिन पूर्व राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में 24 वर्षीय एक युवती ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था। युवती कीर्तिनगर ब्लाक के एक गांव से आई थी। उसे बुखार की शिकायत थी, जिसे देखते हुए फीजिशियन ने भर्ती करा दिया। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उसे 22 मार्च को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और 24 मार्च को उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि युवती की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्यूरो

रुद्रप्रयाग एक और व्यक्ति आइसोलेशन में भर्ती
शुक्रवार को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में करोना पीड़ित एक संदिग्ध व्यक्ति को भर्ती कराया गया। युवक मुंबई से लौटा है और आशंका के चलने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। यह व्यक्ति पहले से होम क्वारंटीन था। प्रशासन ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आशंका पर संबंधितों को आइसोलेशन में भर्ती कराया जा रहा है। तीन लोगों को पहले भी आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था, जिनके सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए और यहां से उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सुरक्षा को देखते हुए उन्हें भी कोटेश्वर अस्पताल में आइसोलेशन में ही रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें