फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown In Uttarakhand: प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक सितंबर से शुरू होंगे एडमिशन

Thu, 21 May 2020 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक सितंबर से एडमिशन शुरू होंगे। प्रमुख सचिव आनंद वर्धन की ओर से इस संबंध में समस्त कुलपति एवं उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य के समस्त महाविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है। जिससे सभी महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में दुविधा की स्थिति बनी है।

विज्ञापन

क्लास शुरू करने के भी निर्देश

उन्होंने कहा कि राज्य के समस्त महाविद्यालयों में एक जुलाई 2020 से परीक्षाएं आयोजित की जाएं और एक महीने के भीतर इसे समाप्त किया जाए। जबकि एक अगस्त 2020 से महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की क्लास शुरू की जाए।

वहीं एक सितंबर से प्रवेश शुरू किए जाएं। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की ओर से यह भी कहा गया है कि गर्मियों की छुट्टी के संबंध में निर्णय लेते हुए अलग से अवगत कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें