फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: देहरादून में आज बाजार रहेगा बंद, केवल पेट्रोल पंप, डेयरी, सब्जी की दुकान और मेडिकल स्टोर खुलेंगे

Sun, 24 May 2020 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जिलाधिकारी ने बीती 19 मई को जारी किए थे आदेश, लॉकडाउन में केवल छह दिन खुलने थे सभी प्रतिष्ठान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आज आप खरीदारी के लिए बाजार जाना चाहते हैं तो घर से बिल्कुल भी न निकलें। आज बाजार बंद रहेगा। केवल पेट्रोल पंप, डेयरी, फल-सब्जी और मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बीती 19 मई को आदेश जारी किए थे। जिसके तहत शहर के सभी प्रतिष्ठान केवल सोमवार से शनिवार तक छह दिन ही खुलने थे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 31 मई तक लॉकडाउन-4.0 बढ़ाया गया है। जिसके चलते शहर के बाजार सप्ताह में छह दिन सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खोले जाने हैं। जबकि रविवार को पेट्रोल पंप, डेयरी,फल-सब्जी की दुकान एवं मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान या प्रतिष्ठान खोलता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, सोमवार से शनिवार तक बाजार पूर्व की तरह खुलेगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घर पर ही रहें। वहीं, अगर कोई संदिग्ध या होम क्वारंटीन किया गया व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ मिलता है तो उसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन

अब बुधवार सुबह दो बजे से खुलेगी मंडी

निरंजनपुर सब्जी मंडी अब बुधवार को सुबह दो बजे से रिटेल कारोबारियों के लिए खुलेगी। आढ़तियों और बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों के लिए मंगलवार शाम चार बजे से काम शुरू हो जाएगा। बंदी के दौरान पूरे मंडी परिसर को कई बार सैनिटाइज किया जाएगा। दूसरी ओर, जानकारी के अभाव में शनिवार को बड़ी संख्या में किसान और कारोबारी भी मंडी पहुंचे। सुबह 11 बजे तक मंडी आंशिक रूप से खुली रही।

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को मंडी के बड़े इलाके को पाबंद कर दिया गया था। साथ ही मंगलवार शाम तक मंडी बंद रखने का फैसला हुआ। लेकिन इस दौरान काफी संख्या में फल-सब्जी के वाहन ऐसे थे, जो दूसरे राज्यों से दून के लिए चले थे। ऐसे कई वाहन बीच रास्ते में थे, जो शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक पहुंचे। निरंजनपुर मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने फल-सब्जी खराब होने की संभावना को देखते हुए उन्हें सामान उतारने की अनुमति दी। इसके अलावा कई स्थानीय किसान भी अपने उत्पाद लेकर मंडी पहुंचे। किसानों की दिक्कत को देखते हुए उन्हें भी सामान बेचने की मंजूरी दे दी। बड़ी संख्या में रिटेल कारोबारी भी मंडी पहुंचे, जो अगले तीन दिन की बंदी को देखते हुए ज्यादा सामान खरीदने के लिए पहुंचे।

मंडी अधिकारियों ने उन सभी लोगों की दिक्कत को देखते हुए सीमित लोगों के साथ मंडी खोली। इस दौरान पूरे इलाके को सैनिटाइज भी किया गया। राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे बाद मंडी परिसर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब मंगलवार शाम चार बजे से बाहर से आने वाले वाहनों, स्थानीय किसानों और आढ़तियों को एंट्री दी जाएगी। बुधवार सुबह चार बजे से मंडी रिटेल कारोबारियों के लिए खुलेगी।
विज्ञापन

रोजाना तीन बार होगा सैनिटाइजेशन

मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव की तरफ वाली सभी दुकानें शनिवार को पूरी तरह बंद रही। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने पूरे मंडी परिसर को सैनिटाइज किया। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों, गोदामों समेत पूरे मंडी परिसर को अगले तीन दिन के दौरान रोजाना तीन-तीन बार सैनिटाइज किया जाएगा ताकि कोरोना की किसी भी आशंका को खत्म किया जा सके।

नहीं होगी फल-सब्जी की कमी
मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा बाजार में फल सब्जी की कमी न हो इसलिए हमने शनिवार को भी सप्लाई दी है। सभी रिटेल कारोबारियों को पहले ही बता दिया गया कि मंडी मंगलवार तक बंद रहेगी। इससे उनमें से ज्यादातर ने अगले दो-तीन दिन के लिए सामान खरीदा है। रविवार और सोमवार को अवकाश के कारण वैसे भी मंडी को बंद रहना था। बुधवार सुबह से फिर ताजी फल सब्जी मिलने लगेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें