देहरादून से एक जून से इन ट्रेनों के संचालन को रेल मंत्रायल ने हरी झंडी दे दी है। इन दो ट्रेनों में से एक देहरादून से दिल्ली जनशताब्दी और दूसरी ट्रेन देहरादून काठगोदाम जनशताब्दी एक्प्रेस है।
Lockdown 4.0 : देहरादून पुलिस का मेगा क्वारंटीन प्लान तैयार, नौ हजार कमरे चिन्हित
रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक इन दोनों ट्रेनों का संचालन एक जून से नियमित तौर पर शुरू हो जाएगा। ट्रेनों के संचालन को लेकर मंत्रालय ने हर संभव तैयारी करने का ओदश दिया है।
देहरादून रेलवे स्टेशन डायरेक्टर गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से एक जून से 200 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है। जिसमें देहरादून से इन्हीं दो ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। एक जून से ट्रेनों का संचालन विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद है।