फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0 : देहरादून जिले में आज से फिर छह दिन के लिए खुलेगा बाजार, रविवार को रही साप्ताहिक बंदी

Mon, 25 May 2020 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रविवार को बाजारों में किया गया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
लॉकडाउन 4.0 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के सभी बाजार सोमवार से छह दिन के लिए फिर से खुलेंगे। बाजार सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी रही। इस दौरान बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते बुधवार से लॉकडाउन-4.0 के तहत नई व्यवस्था लागू की गई थी।

विज्ञापन


Lockdown 4.0: फ्लाइट से उत्तराखंड आने पर भी संस्थागत क्वारंटीन जरूरी, यहां रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य

इसके तहत सैलून, स्पा एवं पार्लर के साथ ही बाजार की अन्य दुकानें भी अन्य दिनों की तरह खुलेंगी। पूर्व के आदेशों के तहत रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन उनकी ओर से होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


सभी व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों से संबंधित प्रतिष्ठान सुबह सात से शाम चार बजे तक ही सेवाएं दे सकेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी कार्यालय, उपक्रमण, निगम, बैंक आदि भी खुलेंगे। सभी कार्यालयो में केवल सरकारी कार्य ही होंगे। जनता का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ये सेवाएं रहेंगी प्रतिबंधित

-जिम, पंचकर्म एवं क्लब की दुकानें बंद रहेंगी।
-सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान आदि।
-होटल एवं आतिथ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियां।
-सिनेमा हॉल, मॉल, व्यायाम शाला, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं ऑडोटोरियम, असेंबली हॉल।
-दुकानों/निजी कार्यालयों / प्रतिष्ठानों में सेंट्रलाइज्ड एसी का प्रयोग वर्जित रहेगा।
-सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य।
-धार्मिक स्थल /पूजा स्थल जनता के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक समारोह नहीं होंगे।
-सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा, पान गुटखा, तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें

आबकारी आयुक्त से वार्ता के बाद भी एक बार फिर शराब कारोबारी दुकानें बंद रखने के निर्णय पर अडिग हैं। कारोबारियों के मुताबिक आयुक्त ने 10 दिन का आश्वासन देकर दुकानें खोलने के लिए कहा है, लेकिन कारोबारी इससे सहमत नहीं हैं।

बता दें कि शुक्रवार को कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन बंदी की चेतावनी दी थी। कारोबारियों की मांग है कि उनका 22 मार्च से 31 मार्च तक का अधिभार माफ किया जाए। इसके अलावा कोविड टैक्स हटाया जाए और अधिभार बिक्री के हिसाब से लिया जाए न कि टारगेट के अनुसार।

शराब कारोबारी इससे पहले दो बार बंदी की चेतावनी दे चुके हैं। मामले को लेकर रविवार को फिर से आबकारी आयुक्त से वार्ता की। कारोबारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा, सोमवार को वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें