कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि कई क्वारंटीन सेंटरों में साफ-सफाई और भोजन का अभाव है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को इस पर त्वरित कार्रवाई कर तीन दिन के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को सभी क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाओं को अपग्रेड कर न्यायालय में लिखित रिपोर्ट फाइल करने के लिए कहा है।
वहीं, हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को आदेश दिया है कि पिथौरागढ़ स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में जिस पुलिस अफसर ने प्रवासी के साथ मारपीट की उसके खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिन में न्यायालय को अवगत कराएं।