फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक नहीं किए जाएंगे क्वारंटीन, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 28 May 2020 12:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने बुधवार रात लिया निर्णय
  • भाजपा के राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ था कोरोना संक्रमित युवक
विज्ञापन
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक क्वारंटीन नहीं किए जाएंगे। भाजपा के राशन वितरण कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने बुधवार रात यह निर्णय लिया है। उनका कहना है कि प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि कैबिनेट मंत्री संक्रमित युवक के सीधे संपर्क में नहीं आए थे।

विज्ञापन


हालांकि, कार्यक्रम में युवक के सीधे संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाएगा। भागीरथी नगर निवासी जिस युवक की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी, वह सोमवार को भाजपा की ओर से रामलीला मैदान में बांटे जा रहे राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ था।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और कुछ संत भी शामिल हुए थे। युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या प्रशासन शहरी विकास मंत्री और भाजपा नेताओं को क्वारंटीन करेगा। जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम से दो घंटे पहले ही चला गया था युवक

बुधवार को दिनभर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उस कार्यक्रम की वीडियो की पड़ताल करते रहे। वीडियो में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उनके भाई मुकेश कौशिक, साध्वी विश्वेश्वरी देवी, कई संत और पार्टी कार्यकर्ता दिख रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कौशिक का कहना था कि वह कार्यक्रम में गए जरूर थे, लेकिन अपने हाथ से राशन नहीं बांटा। केवल कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई कर लौट आए थे। साथ ही संक्रमित युवक उनके जाने से करीब दो घंटे पहले ही आकर चला गया था। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि इस संबंध में कराई गई जांच में प्राथमिक तौर पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक संक्रमित युवक के सीधे संपर्क में आए हो।

लिहाजा उन्हें क्वारंटीन करने की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। हालांकि, कार्यक्रम में संक्रमित के सीधे संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाएगा। भवन को भी पाबंद करने पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें