शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन का कोई परिणाम नहीं निकलने पर शुक्रवार को शराब खरीदने पहुंचे लोगों पर फूलों की बरसात कर अनूठे अंदाज में विरोध जताया।
शनिवार को इन महिलाओं ने बीरपुर डुंडा की प्रधान सुनीता नेगी के नेतृत्व में एक बार फिर शराब की दुकान पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। इन महिलाओं ने शराब खरीदने आ रहे लोगों को नमकीन के पैकेट बांट कर शर्मिंदा करने का प्रयास किया।
अनूठे अंदाज में महिलाओं के विरोध के बावजूद लोग शराब खरीदने पहुंच रहे हैं। हालांकि शर्मिंदगी से बचने के लिए अधिकांश लोग शराब की दुकान पर जाने से बच रहे हैं। जिससे शराब बिक्री पर असर पड़ रहा है। विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान को बाजार से अन्यत्र शिफ्ट किए जाने तक वे अपना विरोध जारी रखेंगी।