मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड ने केवल एक स्टॉप पर रुकने की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि ट्रेन को कम से कम दो स्टेशनों पर रुकने की अनुमति दी जाए।
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री ने इस पर भी सहमति दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपना प्लान बनाकर रेलवे बोर्ड को दे। इसके लिए हम व्यवस्था करेंगे।
राज्य सरकार वहन करेगी खर्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से रेल के माध्यम से प्रवासियों को लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से लोगों को जल्द से जल्द प्रदेश लाया जा सकेगा। कहा कि सभी प्रवासियों को लाने का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
शनिवार को प्रदेश सरकार ने फिर दोहराया कि सभी प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। बसों से लाने में प्रक्रिया के कारण समय लग रहा है। सरकार अब यूपी से अगले तीन चार दिन में 9300 लोगों की वापसी की कोशिश कर रही है।
शनिवार को सचिवालय के मीडिया सेंटर में मीडिया से मुखातिब नोडल अधिकारी शैलेश बगौली ने बताया कि प्रवासियों को लाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। बसों की उपलब्धता के साथ ही अन्य राज्यों से बातचीत भी लोगों की वापसी की संख्या को प्रभावित कर रही हैं। शनिवार तक 1.79 लाख लोगों ने राज्य में आने के लिए पंजीकरण कराया है।
इसमें से आठ मई की रात तक 23794 लोगों को वापस लाया जा चुका है। जल्द ही उत्तर प्रदेश से 9300 लोगों को पास निर्गत करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि अभी तक सबसे अधिक लोग हरियाणा से वापस आए हैं। सबसे अधिक पंजीकरण दिल्ली से हुए हैं। पटियाला से 173 लोग, पंजाब के फरीदकोट से 290 लोगों को भी वापस लाने की तैयारी है।
कहां से कितने पंजीकरण
दिल्ली - 50 हजार
महाराष्ट्र - 20 हजार
हरियाणा - 20 हजार
यूपी - 30 हजार
हरियाणा - 11482
चंडीगढ़ - 4838
उत्तर प्रदेश - 3526
राजस्थान - 2409
दिल्ली - 482
पंजाब - 327
गुजरात - 319
अन्य राज्य-411
कुल - 23794
प्रदेश में आने वालों का ऑनलाइन पंजीकरण -179615
प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में जाने वालों की संख्या - 34886
अन्य प्रदेशों को जाने वालों का पंजीकरण - 21717
कुल कितने लोगों को भेजा गया - 6378