फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: रेट लिस्ट नई पर पुराने दामों पर बिकी शराब

Wed, 06 May 2020 10:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद खुली अधिकारियों की आंखें
  • इस बार लगभग 100 रुपये से 200 रुपये प्रति बोतल कम हैं दाम
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब बिक्री के साथ खेल भी शुरू हो गया है। ठेकों के बाहर रेट लिस्ट तो नई लगा दी गई, लेकिन शराब पुराने दामों पर ही बिकती रही। लॉकडाउन में ठेके बंद होने से परेशान चल रहे लोगों ने भी इसका ज्यादा विरोध नहीं किया। इस संबंध में कुछ शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने अधीनस्थों को रवैया सुधारने की हिदायत दी।

विज्ञापन


इधर, बुधवार व मंगलवार को ठेेकों पर सोमवार की अपेक्षा भीड़ कम देखने को मिली। इस बार पिछले साल की अपेक्षा प्रति बोतल 100 रुपये 200 रुपये तक कम किए गए हैं। ऐसा सरकार ने तस्करी रोकने और राजस्व बढ़ाने की सोच के साथ किया था। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से ठेकों में पुराना स्टॉक बचा हुआ था।

नियमानुसार पुराने प्रिंट की शराब को भी नई रेट लिस्ट के अनुसार ही बेचा जाना चाहिए। ऐसा ही तब किया जाता है जब पुराने प्रिंट पर दाम कम होते हैं और नई रेट लिस्ट में ज्यादा। इस बार भी नई रेट लिस्ट सभी ठेकों पर चस्पा कर दी गई है। लेकिन, शराब पुराने दामों पर ही बेच जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकों पर यह खेल खुलेआम

ठेकों पर यह खेल खुलेआम आम हो रहा है, लेकिन लेकिन अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली हैं। कुछ लोगों ने मंगलवार को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल तक कर दी। ऐसे में अधिकारियों के कान खड़े हुए तो उन्होंने ठेका संचालकों और अधीनस्थों को हिदायत दी।

इधर, बुधवार को ठेके खुलने का तीसरा दिन था। ऐसे में सोमवार की अपेक्षा भीड़ कम देखने को मिली। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बिना किसी विवाद के शराब की बिक्री शहर और आसपास के क्षेत्रों में की गई।

दो दिन में बिकी ढाई करोड़ की शराब

आबकारी विभाग के मुुताबिक सेेमवार को लगभग एक करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। मंगलवार को देसी मदिरा की दुकानें भी खुल गईं। विभाग के आंकलन के मुताबिक मंगलवार का आंकड़ा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। ऐसे में दो दिनों में लगभग ढाई करोड़ रुपये की शराब जिले में बेची गई।

एक ब्रांड की आपूर्ति में दिक्कत

एक ब्रांड की शराब मिलने में लगातार दूसरे दिन भी दिक्कत सामने आई। एक नामी कंपनी की मनमानी का संज्ञान जब शासन के एक अधिकारी ने लिया तो उन्होंने स्थानीय अधकारी को एफएलटू के गोदाम में भेजकर दो चार ठेकों को आपूर्ति सुनिश्चित कराई। बताया जा रहा है कि इस नामी कंपनी की शराब की आपूर्ति में अभी दिक्कत सामने आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें