नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर धरना दिया और कहा कि तिलकराज बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए और बेहड़ से बेअदबी करने वाले उनसे माफी मांगें।
इंदिरा हृदयेश ने कहा कि तिलकराज बेहड़ पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना संकट काल में कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में सरकार का सहयोग कर रही है। इसके उलट सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष के लिए परेशानियां पैदा कर रहे हैं।
हरीश रावत भी बैठे धरने पर, किया ट्वीट
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी बेहड़ के समर्थन में दिल्ली मेें अपने आवास पर धरने पर बैठे। रावत ने वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वे धरने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। रावत ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में वे कांग्रेस के साथियों से एकजुटता जाहिर करने के लिए धरने पर बैठे हैं।