फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 : सूरत से उत्तराखंडियों को लेकर आज तड़के चली ट्रेन, 12 मई को भी वापस आएंगे राज्य के लोग

Mon, 11 May 2020 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से उत्तराखंडियों को ला रही ट्रेन आज तड़के चार बजे रवाना हो गई। इस दौरान ट्रेन में सवार लोगों के चेहरों पर सुकून और राहत के भाव नजर आए। यह ट्रेन काठगोदाम पहुंचेगी।

विज्ञापन



इसी तरह 12 मई को दूसरी ट्रेन सूरत से हरिद्वार के लिए चलेगी, इसका अभी समय तय नहीं हुआ है।


काठगोदाम आने वाली ट्रेन में कुमाऊं मंडल के लोग आएंगे, जबकि 12 मई को सूरत से आने वाली ट्रेन में गढ़वाल मंडल के लोगों को लाया जाएगा। हरिद्वार आने वाली ट्रेन का समय जल्द निर्धारित हो जाएगा।

 

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया

मुख्यमंत्री ने ट्रेनों के संचालन के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी प्रवासी लौट रहे हैं, वह गांव में आकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय मानकों का पालन करें।

पंचायत प्रधान होम क्वारंटीन किए जाने वालों की पूरी निगरानी करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क पहनें और नियमित हाथ धोयें, इससे संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

1100 व्यक्तियों के नाश्ते का प्रबंध किया

हरिद्वार में संकल्प प्रकाश संस्था ने अन्य प्रदेशों से आए 1100 व्यक्तियों के नाश्ते का प्रबंध किया।


जिसमें उपमा, मैगी, नूडल्स, केला, जूस और बिस्किट का वितरण किया गया।


संस्था के सदस्यों द्वारा तड़के चार बजे हलवाईयों के साथ लग कर नाश्ते का प्रबंध किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें