पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में करीब बीस वर्ष बाद होने जा रहे इस काम को लेकर लोगों में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है।
नेपाल में 20 साल बाद स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। मंगलवार को पहले चरण के नामांकन में तीन राज्यों के 34 जिलों में उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन कराए। नेपाल में नामांकन शुरू होते ही भारतीय सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
मंगलवार को नेपाल में स्थानीय निकाय के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन कराए गए। राज्य संख्या 3, 4 और 6 में 34 जिलों के स्थानीय निकाय चुनाव में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन कराए। इसमें चार महापालिकाओं, एक उपनगर पालिका, 92 नगरपालिकाओं समेत दो सौ से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन हुए।