फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन पर ब्याज भरने की है टेंशन तो जरूर पढ़ें ये खबर, इस स्कीम से मिलेगा फायदा

Tue, 19 Dec 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन पर ब्याज भरने की टेंशन से अब मुक्ति मिल सकती है। अगर इस स्कीम के बारे में जान लें। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन




नैनीताल जिला सहकारी बैंक दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जिले के किसानों को मध्यकालीन और अल्पकालीन ऋण बांटेगा। अल्पकालीन ऋण चुकाने की सीमा एक साल होगी जबकि मध्यकालीन ऋण की सीमा तीन साल होगी। इस अवधि में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण चुकाना होगा।

तय समय तक एक भी किश्त जमा नहीं करने पर किसानों को सामान्य ऋण की तरह 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। यहां नैनीताल जिला सहकारी बैंक सभागार में राज्य सरकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एमबी इंटर कॉलेज परिसर हल्द्वानी में दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 30 दिसंबर को आयोजित सहकारिता मेले में किसानों को ऋण वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपए तक का ‌म‌िल पाएगा ऋण

money
योजना के तहत लघु, सीमांत और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों और उनके परिवार के सदस्यों को अल्पकालीन/मध्यकालीन ऋण के तहत एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। जिले के किसानों को मध्यकालीन ऋण के तहत दो करोड़ और अल्पकालीन 1.30 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। यह ऋण किसानों को कृषि कार्यों के अलावा बागवानी, फूलों की खेती, पशुपालन, जड़ी बूटी, डेरी, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन आदि के लिए दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में बैंक के उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, महाप्रबंधक सीके कमल, बैंक के संचालक रमेश चंद्र, जिला श्रम निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार नेगी, प्रबंध निदेशक शिव बहादुर सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी आईसीएस बिष्ट, सीएस बिष्ट, बैंक कर्मचारी दीपक भट्ट, संतोष डांगी, पान देव, किशन सिंह, शिव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें