फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 53 हजार का लोन, दोगुना चुकाया फिर भी कर रहे ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II53 हजार का लोन, दोगुना चुकाया फिर भी कर रहे ब्लैकमेल
I
I

I
I-क्रेडिट गो नाम की मोबाइल एप से लिया था युवती ने लोन
I
I मोबाइल एप से लोन लेकर एक युवती बुरी तरह फंस गई। युवती ने 53 हजार रुपये का लोन लिया। इसके बाद दोगुने से ज्यादा अदा भी कर दिया। बावजूद इसके अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसे डराना शुरू कर दिया। यही नहीं उसके परिचितों को भी परेशान किया जा रहा है। युवती की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
Iयुवती ने पुलिस को बताया कि उसने प्ले स्टोर से क्रेडिट गो नाम की ऑनलाइन लोन एप डाउनलोड की थी। इस पर उसने अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड का ब्योरा भरा और 53 हजार रुपये का लोन लिया। इसके वह लगातार लोन की राशि वापस कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति का फोन आया और उनसे राशि जमा कराने को कहा। युवती ने थोड़ा समय मांगा लेकिन उन्होंने उसकी अश्लील फोटो बनाकर भेज दी। इससे वह डर गई और इधर-उधर से पैसे का जुगाड़ कर एप को चुकाना शुरू कर दिया। युवती ने कुल 1.22 लाख रुपये एप को चुका दिए। आरोपियों ने इसके बाद भी युवती के परिजनों को फोन कर डराना धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iयुवती का कहना है कि उसके फोटो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। वह बहुत डरी हुई है। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें