फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुनोत्री हाईवे पर मलबे में फंसा लोडर

Tue, 28 Jul 2026 09:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो के पास भारी मलबा आ गया। इस दौरान मलबे के बीच से गुजरने की कोशिश कर रहा एक लोडर वाहन बुरी तरह फंस गया। मौके पर मुस्तैद लोनिवि की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम से हो रही बारिश के कारण जुड्डो स्थित पानी के झरने के पास रात करीब आठ बजे से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे थे। यह सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। बार-बार मलबा आने के कारण हाईवे देर रात से सुबह साढ़े नौ बजे तक अलग-अलग अंतराल में लगभग पांच घंटे बंद रहा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखवाड़ की ओर से आ रहे एक लोडर के चालक ने मलबे के बीच से निकलने का जोखिम उठाया, लेकिन वाहन बीच में ही फंस गया। गनीमत रही कि टीम वहीं मौजूद थी। लोनिवि के क्षेत्रीय अवर अभियंता ओमप्रकाश सेमवाल ने बताया कि टीम और मशीनें मौके पर मुस्तैद हैं। फिलहाल सड़क से मलबा हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें