हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अपनी पुत्री प्रतिभा आडवाणी के साथ पहुंचे।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लाल कृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने हरिहर आश्रम में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने आश्रम में मौजूद बंदरों को जिमाया।
बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ गुरुवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे थे।
यहां उन्होंने अपनी धर्म पत्नी कमला आडवाणी की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और आत्मशांति के लिए गंगाघाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर हवन-यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने आडवाणी से मुलाकात की थी।