पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास नहीं दिए जाने के आदेश के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत जल्द अपने बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित आवास का छोड़ देंगे।
उन्हें किराए का मकान मिल गया है। मकान मिलने के बाद उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कुछ दिन शांति में रहना चाहता हूं। किराए का घर थोड़ा दूर है।
उन्होंने लिखा कि मैं अपने दोस्तों से मिलने के लिए जल्द शहर के नजदीक घर तलाश कर रहा हूं। घर मिलने की सूचना खुद ही दूंगा।