फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते वक्त चम्मच में दिखा छिपकली का सिर, 15 लोगों की तबियत बिगड़ी

Tue, 18 Jul 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन
lizard found in food
विज्ञापन
खाना खाते वक्त चम्मच में छिपकली का सिर दिखने से हड़कंप मच गया। विषाक्त भोजन से 15 लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा। 
विज्ञापन


मामला हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा का है। रविवार रात करीब आठ बजे लाठरदेवा हूंण स्थित असाही ग्लास फैक्ट्री में मैस का खाना खाने के बाद अचानक राजकुमार, रजत, सचिन, संदीप, धर्मेंद्र व सर्वेश समेत करीब 15 कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। उसके बाद अन्य खाना खा रहे कर्मचारियों ने खाना छोड़ दिया।

सूचना पर फैक्ट्री प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में फैक्ट्री की एंबुलेंस एवं अन्य प्राइवेट वाहनों की मदद से सभी कर्मचारियों को भगवानपुर क्षेत्र के आरोग्यम चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी कर्मियों को भर्ती कर दिया गया। कर्मचारियों को रातभर भर्ती रखने के बाद उनकी हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में मिली थी छिपकली

lizard found in food
घटना के बाद सोमवार सुबह कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। वहीं मामले को लेकर कैंटीन प्रबंधक के खिलाफ कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

शिकायत पर पड़ताल की जाएगी। फैक्ट्री के एचआर हेड रणवीर नेगी का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन अब सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें