फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्राः पुलिस की प्लानिंग ध्वस्त, जाम से हांफ गया हाईवे

Tue, 18 Jul 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
highway block
विज्ञापन
सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे को जाम की गिरफ्त से बचाने के लिए की गई पुलिस की सारी प्लानिंग ध्वस्त हो गई है। करीब दस घंटे से अधिक वक्त हाईवे जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से शुरूहुआ जाम का सिलसिला देर रात तक भी बदस्तूर जारी रहा और रातभर हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग हलकान हो गए और हाहाकार मच गया। ऐसी स्थिति जब पुलिस की ज्यादा जरूरत थी तब पुलिस कहीं नजर नही आई। कावड़ मेला अपने चरम पर पहुंचते ही मंगलवार की सुबह से हाईवे जाम की गिरफ्त में आना शुरू हो गया। जाम की वजह से लंढौरा से लक्सर-रुड़की तिराहे और लक्सर से हरिद्वार तक का लगभग 15 किलोमीटर लंबा हाईवे पूरी तरह जगह-जगह जाम के हवाले हो गया।

पड़ोसी जनपदों सहारनपुर,मुरादाबाद, मुजफ्फ रनगर के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से भी भारी वाहनों की बदस्तूर आवाजाही के चलते पुलिस की सारी प्लानिंग फेल हो गई है। हालांकि बड़े वाहनों को डायवर्ज करने के बाद कुछ देर के लिए जाम की गिरफ्त जरूर ढीली पड़ी, मगर वाहनों की लंबी लाइन के चलते हाईवे खुलकर सांस नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिखाई चुस्ती

highway block
जाम से राहगीरों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा,जहां एक तरफ  भीषण जाम लगा था, वहीं प्रचंड गर्मी ने लोगों का पसीने से तरबतर कर दिया। देर रात तक हाईवे पर कांवडिय़ों की आवाजाही बढ़ती गयी, जिसे लेकर पुलिस असहाय नजर आयी। रूट डायवर्जन को बदस्तूर रखा साथ ही वन वे पर भी वाहनों की रफ्तार सीमित करने के लिए प्रयास जारी रहे। दिलचस्प बात यह है कि इस 15 किलोमीटर जाम में कही भी कोई  पुलिसकर्मी नजर नही आया पूरी व्यवस्था रामभरोसे रही।

एक दो जगह प्वाइंट्स पर ही पुलिस कर्मी  तैनात नजर आए, वहीं कोई अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेता नजर नही आया। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही कावडिय़ों की भीड़ बढ़ गयी है। 
इसलिए थोड़ा जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें