फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: एक क्लिक पर जानें उत्तराखंड अपडेट

Wed, 29 Jan 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस पहुंचे मृतक छात्र के परिजन
राजधानी देहरादून में उत्पीड़न के बाद छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में अन्य आरोपियों की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार को भी एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

मंगलवार को आरोपी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को भी छात्र के परिजनों ने एसएसपी केवल खुराना से मुलाकात कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

बलात्कार पर फैसला आज
एक और बलात्कार के मामले में मंगलवार को फैसला आना है। आरोपी जेल में बंद है।

पिरान कलियर में डायरिया का प्रकोप
रुड़की स्थित पिरान कलियर में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। डॉक्टर घर-घर जाकर डायरिया की जांच कर रहे हैं। वहां के निवासियों को खुले पानी और खुली चीजें न खाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


छात्र संघ समारोह की धूम
देहरादून के एजजीआरआर पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहे छात्र संघ समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही सचिवालय परिसर में राज्य रक्त संचरण परिषद की गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक आयोजित होगा।
विज्ञापन


आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठंड
बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकल आई। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर व नई टिहरी समेत उत्तराखंड के अधिकतर पहाड़ी इलाकों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

गैस किल्लत को लेकर गुस्सा फूटा
कई दिनों से गैस किल्लत झेल रहे टिहरी के लोगों का सब्र बुधवार को टूट गया। परेशान लोगों ने एजेंसियों और सरकार के खिलाफ रैली निकालकर खूब नारेबाजी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें