घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
आपदा प्रभावितों से मिलेंगे मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार का सुबह लगभग 11 बजे केदारघाटी पहुंचेंगे। दो माह पहले भी वह आपदा पीड़ितों का हाल जानने केदारघाटी गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका पहला दौरा होगा।
मौसम में ठिठुरन बढ़ी
देहरादून, मसूरी सहित उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
आग से छह दुकान खाक
विकासनगर के त्यूनी में रविवार देर रात करीब 12:30 बजे आग लगने से छह दुकानें खाक हो गईं। आग में लाखों रुपए का सामान भस्म होने और दो लोगों के घायल होने की खबर है।
क्राइम अपडेट
थाना पुलिस चमोली ने चंडीगढ ब्रांड की शराब की बोतलों से भरा ट्रक सीज किया। जांच शुरु। सोमवार सुबह पकड़ा गया यह ट्रक। शराब का जखीरा घाट ब्लॉक मुख्यालय जा रहा था।
कोटद्वार। पांचवी मील के पास नेपाली व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी। मौके पर पहुंची पुलिस।
हो सकता है रावत के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा
हरीश रावत के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा रविवार को नहीं हो सका। माना जा रहा है कि सोमवार को मंत्रियों में विभाग बंट सकते हैं। छह फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में विभागों का बंटवारा जल्द ही करना पड़ेगा।
डीएल रोड पर लगाया जाम
सोमवार को डीएल रोड के लोगों ने जाम लगा दिया, जिससे आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को डीएल रोड में हत्या हुई थी, जिसके हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने यह जाम लगाया है।