अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दून की पांच महिलाओं ने अनोखा वुमैनिया बैंड की लांचिंग की थी। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम स्थित साभागार में बैंड का पहला लाइव शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैंड की महिलाओं ने सूफी गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान दर्शकों के तालियों से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में बैंड की महिलाओं ने बॉलीवुड और फ्यूजन संगीत प्ले किया।
बैंड के सदस्यों में स्वाति सिंह, शाकुम्भरी कोटनाला, दीपिका पांथरी, सौम्या देशावर और श्रीविद्या कोटनाला शामिल हैं। स्वाति सिंह ने बताया कि बैंड का एक म्यूजिक वीडियो यू-ट्यूब पर आ चुका है और जल्द ही पूरा एलबम आने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने वुमैनिया बैंड को काफी सराहा है, जिससे बैंड के सदस्यों में काफी खुशी है।