फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों का अाज दून बंद

Mon, 14 Mar 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांसद रमेश पोखरियाल से ‌मिलते सर्राफा व्यापार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने आज दून बंद का ऐलान किया है। सर्राफा कारोबारियों ने छोटे बड़े व्यापारियों से दवा दुकानों समेत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है। इसके लिए सराफा कारोबारियों ने रविवार को तैयारी की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को सराफा कारोबारियों ने सांसदों का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। रविवार सुबह सर्राफा  कारोबारी कैंट रोड स्थित सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आवास पहुंचे और घेराव किया। 

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से मिले कारोबारी:
फिर सर्राफा  कारोबारी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पहुंचे। तब तक निशंक हरिद्वार के लिए रवाना हो चुके थे। सर्राफा  कारोबारियों ने पीछा करते हुए मोहकमपुर रेलवे फाटक पर उनकी कार रोककर घेराव किया। इससे हरिद्वार रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा। सांसद से उनकी आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की। 
विज्ञापन


शाम को सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और मेजर जनरल (अप्रा) भुवनचंद्र खंडूड़ी का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सर्राफा  मंडल के अध्यक्ष प्रवीण जैन, सचिव मनमीत सिंह, उपाध्यक्ष सुनील मैसोन, ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के महासचिव गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

सर्राफा व्यापारियों को उक्रांद का समर्थन:
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी एनके गुसाईं ने बताया कि उनका दल हड़ताल कर रहे सर्राफा व्यापारियों को समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारियों की एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने, दो लाख की ज्वेलरी खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने आदि मागों को लेकर सोमवार को होने जा रहे बंद को पूरा पूरा समर्थन है। 

साथ ही दल आगामी 17 मार्च 2016 को दिल्ली में सर्राफा व्यापारियों की होने वाली महारैली को भी दल अपना समर्थन दे रहा है। गुसाईं ने कहा कि राज्य के पांचों भाजपा सांसद इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। 

उक्रांद इन सभी सांसदों के खिलाफ ‘हिसाब दो-जवाब दो’ का नारा बुलंद कर इनको राज्य की जनता के मध्य बेनकाब करने सड़कों पर उतरेगा। वहीं उक्रांद के दूसरे गुट के जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने भी सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल को अपना पूरा पूरा समर्थन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें