फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की शुक्रवार दिनभर की प्रमुख हलचल

Fri, 14 Feb 2014 11:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन


शंकराचार्य को हुआ ब्रेन हैंब्रेज
शंकराचार्य माधवाश्रम को बाथरूम में फिसलने से ब्रेन हैंब्रेज होने की खबर है। उन्हें जौलीग्रांट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

कैबिनेट की बैठक आज
शुक्रवार को राजधानी देहरादून में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्य समेत आपदा से संबंधित कुछ मसलों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक के दौरान विभागों को लेकर मंत्रियों की नाराजगी भी सामने आने की आशंका भी जताई जा रही है। हरीश सरकार बनने के बाद अब भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिले हैं। विधानसभा में भी विपक्ष के साथ कांग्रेस के कुछ विधायक यह सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गढ़वाल में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी
मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरुवार देर रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक हल्की बारिश का दौर जारी है।

चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के अलावा मसूरी, चकराता की पहाडिय़ों पर हुई अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

बारिश से बढ़ी ठंड
तीर्थनगरी हरिद्वार में गुरुवार देर रात से शुरु हुई बारिश अभी भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

गैस की किल्लत
राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार में लोग गैस की किल्लत से परेशान हैं। हरिद्वार के देहात क्षेत्र में गैस सप्लाई का बुरा हाल है।

काम पर लौटे डाककर्मी
विगत दो दिनों से हड़ताल पर चल रहे डाककर्मी शुक्रवार को काम पर लौट गए हैं। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें