घटना से दुर्घटना तक, क्राइम सीन से कैंपस की क्लास तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों की टेबल तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट यहां।
अनुपमा मर्डर केस
अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के आरोपी राजेश की जमानत पर अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
बचाव पक्ष की ओर से 15 जनवरी को राजेश की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख नियत की थी।
विधानसभा सत्र
राजधानी देहरादून में विस सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को चार विधेयक पास होने हैं। इसके साथ ही मंगलवार को ही सदन में तीन अध्यादेश जारी होंगे।
आरटीओ कार्यालय का घेराव
परमिट शर्तों के उलट देहरादून में संचालित हो रहे विक्रमों के खिलाफ आरटीओ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ विक्रम संचालकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
मंगलवार को विक्रम यूनियन विरोध रैली निकालने के बाद आरटीओ कार्यालय का घेराव करेंगी। इनकम टैक्स कर्मियों ने आयकर विभागीय ढांचा पुनर्गठन के बाद दून सर्किल में कम पदों और कम प्रमोशन के मुद्दे संघर्ष का ऐलान किया है।
मौसम का हाल
जैसा कि अनुमान जताया जा रहा था, देहरादून में सुबह से ही बादल छा गए। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों की दिक्कतें हुई। रात तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर बाद ऊंची चोटियों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। कर्णप्रयाग, उत्तरकाशी, श्रीनगर, नई टिहरी, पौड़ी, कोटद्वार में भी बादल छाने से ठंडक बढ़ गई है।
उत्तराखंड में लोकायुक्त विधेयक पास
मंगलवार को भाजपा के विरोध को दरकिनार करते हुए कांग्रेस सरकार ने सदन में लोकायुक्त विधेयक 2014 पारित कर दिया। इसी के साथ 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के कार्यकाल में लाया गया लोकायुक्त विधेयक भी निरस्त हो गया।