फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरजहां हत्याकांड : शूटर अर्पित त्यागी के बयान दर्ज, चार लाख की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप

Wed, 12 Jun 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृतक महिला समरजहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहस्त्रधारा रोड पर हुई समरजहां की हत्या के मामले में पुलिस मंगलवार को हत्यारोपी अर्पित त्यागी को बी वारंट के आधार पर देहरादून ले आई। अर्पित पर गुप्ता परिवार से चार लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप है। विवेचक ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के बयान भी दर्ज किए। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी त्यागी को जेल भेज दिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए जल्द रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर सात मई की रात मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 11 मई को समरजहां हत्याकांड का खुलासा करते हुए दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दावा किया था कि कार्तिक गुप्ता ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद चार लाख रुपये की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। समरजहां दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। समरजहां से रिश्तों को लेकर गुप्ता परिवार में काफी कड़वाहट थी।
विज्ञापन


समरजहां हत्याकांड में वांछित होने के बाद मुजफ्फरनगर निवासी शूटर अर्पित त्यागी गाजियाबाद में पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। पुलिस तब से ही अर्पित त्यागी को दून लाने की तैयारी में थी। एसओ राजपुर नत्थीलाल उनियाल बी वारंट के आधार पर अर्पित त्यागी को मंगलवार को दून लेकर आ गए।

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी त्यागी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि जल्द ही आरोपी अर्पित त्यागी को रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, ताकि समरजहां की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें