उत्तराखंड के काशीपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भांजी और मामा के लिव इन रिलेशन में रहने का मामला का सामने आया है।
पत्नी को ससुराल में छोड़ रिश्ते की भांजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कृषि विभाग के कर्मी की उसके पिता और भाई ने सरेबाजार पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। बाद में समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
यूपी के रोशनपुर बहेड़ी, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक चंपावत जिले में कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है।
बताया कि युवक का विवाह होने के बाद भी उसका गांव में रिश्ते की भांजी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर युवक अपनी पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर भांजी को अपने साथ ले गया।