नई दिल्ली के एम्स में एक साल की बेटी के दिल की सर्जरी कराकर शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से देहरादून लौट रही मां के हाथों में ही इस मासूम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से सदमे में आई मां भी बेहोश हो गई।
सुबह दस बजे जब यह ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अफसरों की टीम ने मां बेटी और दादी को कोच से उतारा। बेसुध हालत में ही महिला को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
देहरादून के छितरवाला रायवाला देहरादून निवासी सुभाष कुमार की पत्नी 27 वर्षीय महिला वंदना और उसकी सास लक्ष्मी देवी दिल्ली से एक साल की मासूम अग्रिमा के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से आ रही थीं। नई दिल्ली स्थित एम्स में बच्ची के दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी।