फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जगह जगह लाइन क्षतिग्रस्त, सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत ग्राम डूंगा, मांडूवाला, कोटडी आदि गांवों के लोगों पर पेयजल निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। कई जगहों पर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र लाइनों की मरम्मत कर लीकेज को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी, दिनेश रावत, आशु रावत, सुरजीत कुमार ने बताया कि पूर्व तक लाइनों की मेंटेनेंस का जिम्मा जल संस्थान का था लेकिन अब लाइनों को पेयजल निगम देख रहा है। स्थानीय जनता कई बार इसकी शिकायत संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से कर चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि एक तरफ कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मांडूवाला चौक से डॉल्फिन कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे छात्रों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि निगम ने जिस ठेकेदार को मेंटेनेंस का काम दिया गया है, वह पेटी पर दूसरे ठेकेदार को काम दिया है। उसके कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। जल निगम के अपर सहायक अभियंता मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार को निर्देशित कर क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें