फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बादलों का कहरः गांव में गिरी आकाशीय बिजली, मच गई तबाही

Sat, 29 Jul 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तबाही सा मंजर दिखाई दिया। आकाशीय बिजली से कई गौशालाएं तबाह हो गई और कई मकानों में दरार पड़ गई।
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पट्टी धनपुर के दूरस्थ गांव पीड़ा में शुक्रवार देर रात ‌आकाशीय बिजली गिरने से दो गौशालाएं हुई तबाह हो गई। जिससे छह  से अधिक मवेशी मलबे में दब गए।

वहीं दो आवासीय भवनों में भी दरारें आ गईं। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

घर में घुस गया बरसात का पानी 

rain - फोटो : अमर उजाला
वहीं कोटद्वार बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से पुराना सिद्धबली मार्ग गाड़ीघाट निवासी एक व्यक्ति के घर में बरसात का पानी घुस गया, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने तहसील और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क के पानी की निकासी व्यवस्था करने की मांग की है। 

भवन स्वामी भरोसा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश से सड़क और आसपास का पानी उनके मकान में घुस गया। कहा कि उनका घर तहसील के पीछे है, जहां पर देश की एक निजी संचार कंपनी ने लाइन बिछाने के लिए खुदान किया है। सड़क किनारे निकासी व्यवस्था न होने के कारण पूरा पानी उनके घर में घुस गया।

इस की जानकारी नगर पालिका और तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तहसील प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बारिश से फिर उनके मकान को कोई क्षति पहुंचती तो वह तहसील में भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। उन्होंने आपदा से जुड़े इस मामले में अविलंब सड़क के किनारे निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग की। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें