फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोटो फ्रेम पर बेटे और शिष्य में घमासान, पहुंच गए थाने

Sat, 29 Jul 2017 09:21 AM IST
कुणाल दरगन/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
police station
विज्ञापन
एक अजीबोगरीब शिकायत से इन दिनों पुलिस पशोपेश में है। मामला दीवार पर लगी एक बुजर्ग की तस्वीर को लेकर है। जिस पर उसका बेटा और शिष्य पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पूरा घटनाक्रम जानकर आप भी हैरत में पढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

        
एक अजीबोगरीब शिकायत को लेकर इन दिनों ज्वालापुर पुलिस हैरान-परेशान है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि इस मसले को कैसे सुलझाएं। पूरे विवाद की जड़ एक फोटो है, जिसे लेकर दो सराफों ने आस्तीनें चढ़ाई हुई हैं। दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है।

ज्वालापुर के जाने माने सराफ रहे एक बुजुर्ग ने पूरी जिंदगी अपने रिश्तेदार की दुकान की गद्दी संभालकर बिताई। बुजुर्ग की साख बेहद अच्छी थी, लिहाजा ग्राहकों की संख्या भी अनगिनत थी। विवाद ने तब जन्म लिया जब बुजुर्ग का देहांत हुआ। बुजुर्ग जिस दुकान की कमान संभालते थे, उसका मालिक उन्हें अपना सराफ के व्यवसाय में गुरु  मानता था। रिश्ते में वह उसके दादा भी लगते थे। लिहाजा, उसने बुजुर्ग की फोटो फ्रेम कराकर दुकान पर लगा ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
ये बात बुजुर्ग के परिजनों को नागवार गुजरी। चूंकि वे उनके पिता थे, लिहाजा उन्होंने उनकी फोटो लगाने पर एतराज जताया। इधर, दूसरे पक्ष ने गुरु की फोटो हटाने से साफ मना कर दिया है। बिरादरी में बैठकों का दौर भी चला, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

अब प्रकरण कोतवाली ज्वालापुर पहुंचा है। पुलिस ने जब शिकायत सुनी कि पूरे विवाद की जड़ फोटो है तो वह परेशानी में पड़ गई। फोटो लगाने वाले सराफ ने कहा कि उसने अपने गुरु की फोटो लगाई है और वह उसी की ही दुकान पर बैठते थे।

इधर, दूसरे पक्ष को इस पर एतराज है। वह बोलते हैं कि उनके पिता की फोटो लगाने का अधिकार किसी दूसरे को नहीं है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि शिकायत अजीबोगरीब है। दोनों पक्ष को बुलाकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें