फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी तेज गिरी बिजली कि लोगों के कान हो गए बंद

Thu, 22 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में खराब मौसम के समय इतनी तेज बिजली गिरी की उसकी आवाज से लोगों के कान ही बंद हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान अपने गांव साना रिंगू जाने के लिए मदकोट टैक्सी स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे होमगार्ड के जवान की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।

बीच बाजार में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई और बिजली की गर्जना से कई लोग डर के मारे इधर-उधर भाग खड़े हुए। बिजली की गर्जना से कई लोगों लोगों के कान तक कुछ देर के लिए बंद हो गए।
विज्ञापन

मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत

बताया गया है कि साना रिंगू निवासी विशन सिंह (55) पुत्र हरचन सिंह मंगलवार शाम अपने गांव जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उस समय मौसम बेहद खराब था।

अचानक आकाशीय बिजली गिरने से विशन सिंह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विशन सिंह मुनस्यारी में होमगार्ड थे।

राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मदकोट में ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था की है। होमगार्ड के तीन बेटे हैं। इनमें से दो बेटे नौकरी में हैं। एक बेटा गांव में रहता है। राजस्व निरीक्षक गणेश सिंह टोलिया ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें