फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंद कमरे में हीटर जलाना हो सकता है जानलेवा, बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचिकित्सक ठंड में सावधानी पूर्वक हीटर का इस्तेमाल करने की दे रहे सलाह
विज्ञापन

I

Iठंड बढ़ने के साथ ही दून अस्पताल के मेडिसन विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए इन दिनों हीटर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। जानकारी के अभाव में कई लोग बंद कमरे में हीटर का प्रयोग करते हैं। चिकित्सक का कहना है कि बंद कमरे में हीटर जलाना जानलेवा हो सकता है। सावधानी पूर्वक इसका प्रयोग करें।I
Iदून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. हरीश बसेरा की ओपीडी में आने वाले करीब 90 मरीजों में से 40 मरीज सिर्फ अधिक ठंड से बीमार होकर पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। उन्हें बुखार, जुकाम, पेट, गले और कान में दर्द आदि की शिकायत आ रही है। इन दिनों ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक सावधानी पूर्वक हीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। इसी महीने की 10 तारीख को यूपी के मेरठ जिले में एक सेवानिवृत्त महिला अध्यापक की बंद कमरे में हीटर जलाने से मौत हो गई थी। चिकित्सक डॉ. हरीश बसेरा के मुताबिक हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस काफी जहरीली होती है। इससे शरीर में रक्तस्राव की गति प्रभावित हो जाती है। वहीं, जब मस्तिष्क में रक्त नहीं पहुंच पाता तो ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों को त्वचा और आंखों में जलन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iठंड से बचाव के उपाय
I
I1- खुले में स्नान न करेंI
I2- कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें
I
I3- बाइक पर चलते समय कानों को ढक कर रखेंI

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें