फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर में हल्की बूंदाबांदी, पछवादून में चला आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर के चकराता, कालसी और साहिया में तेज हवाओं साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। चकराता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, विकासनगर क्षेत्र में दोपहर से आंधी चलती रही। बारिश की कुछ छींटें पड़ीं, उसके बाद बादल साफ हो गए।
विज्ञापन


विकासनगर में सोमवार की सुबह चटक धूप थी। दोपहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर करीब तीन बजे बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। बारिश होने की संभावना बनी थी, लेकिन बादल छंट गए। शाम तक तेज हवाएं चलती रहीं।
चकराता के छावनी बाजार सहित आसपास क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब आधा घंटा जारी रही। कालसी बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप थी। शाम करीब 4.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। साहिया और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई हल्की बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें